सोनिया ने दी नीतीश को बधाई

24/11/2010 21:20

 नई दिल्ली। बिहार चुनावों में जेडीयू और भाजपा की शानदार सफलता पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को बधाई दी। बिहार में कांग्रेस की हार पर निराशा जताते हुए सोनिया ने कहा कि नीतीश ने विकास की राजनीति की इसलिए बिहार की जनता ने उनका साथ दिया।

 

 

सफलता का श्रेय नीतीश को : कांग्रेस

सुशासन और विकास के नाम पर बिहार विधानसभा चुनावों में रूझानों के बाद नीतीश के जादू पर कांग्रेस भी मोहित हो गई है । कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रहे जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सफलता पर का श्रेय नीतीश कुमार को देते हुए कहा है कि राज्य मे नीतीश के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि सफलता का सारा श्रेय नीतीश को जाता है। उनके नेतृत्व में राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी गत पर नटराजन ने कहा कि राज्य के पार्टी कार्यकर्ता चाहते थे के कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़े इसलिए हमने अकेले ही चुनाव लड़ा। 

नटराजन ने कहा कि राज्य में पार्टी का भविष्य सुधारने के लिए सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी  लगातार प्रयास करते रहेंगे। नटराजन ने आशा व्यक्त की कि अगले चुनावों में हम निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

—————

Back


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas